नई दिल्ली : पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए मिले निर्देश पर महज ₹2,200 की अग्रिम राशि लेकर वारदात को अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बनाया था, ताकि उसे भेजकर बाकी भुगतान हासिल किया जा सके।
संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि घटना सोमवार तड़के करीब 2.45 बजे हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एसपी (जांच) दविंदर अटरी की निगरानी में तीन विशेष टीमें गठित कीं। काउंटर इंटेलिजेंस की एआईजी डॉ. सिमरत कौर की टीम ने भी जांच में सहयोग किया। मानव एवं तकनीकी खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

